सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में फंसे एल्विश यादव के सपोर्ट में उतरे फैंस, बोले-आप हमेशा सही, लोग आपसे जलते हैं

11/4/2023 1:59:13 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव बड़े विवाद में फंस गए हैं। एल्विश पर रेव पार्टीज में सांपों का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा है। उनपर इल्जाम है कि वे नशे के लिए सांप और सांपों के जहर की स्मगलिंग करते हैं। इस केस में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई। हालांकि, इस मामले में बीते दिन एक वीडियो शेयर कर एल्विश ने सफाई पेश की थी और कहा था कि उनके खिलाफ ये सब आरोप बेबुनियाद हैं। वहीं, इस वीडियो को बाद बिग बॉस ओटीटी विजेता के फैंस उनके समर्थन में उतर आए हैं।


फैंस सोशल मीडिया पर एल्विश के साथ होने और उन्हें बेकसूर बताते हुए कमेंट्स कर रहे हैं। 

PunjabKesari

 

एल्विश का सपोर्ट करते हुए एक शख्स ने लिखा, 'कामयाबी बहुत सारे दुश्मनों के साथ आती हैं। मैं सच जानता हूं लेकिन यह फर्जी प्रचार जैसा लगता है। एल्विश को कोई लगातार बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।' 

PunjabKesari


दूसरे शख्स ने लिखा- 'एल्विश भाई हम आपके साथ हैं। आपको टारगेट किया जा रहा है हम सबको पता है।' अन्य ने कहा-'आप हमेशा सही हैं। लोग आपसे जलते हैं।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News