ओम पुरी का शव देखकर फफक पड़ीं उनकी Ex wife नंदिता

1/6/2017 8:39:18 PM

मुंबई- बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक ओम पुरी के निधन ने पूरी इंडस्ट्री को मानो हिला कर रख दिया है। दिल का दौरा पड़ने से 66 वर्षीय ओम पुरी ने आज सुबह अपनी अंतिम सांसे ली। शुक्रवार सुबह अपने घर में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वह 66 साल के थे। ओम पुरी के पार्थिव शरीर को मुंबई के कूपर हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। जहां पर उनका पोस्टमार्टम हो रहा है।

ओम पुरी की एक्स-वाइफ नंदिता पुरी ये खबर सुनते ही हॉस्पिटल पहुंची। हॉस्पिटल पहुंचकर नंदिता ने ओम पुरी के पार्थिव शरीर को देखा और फफक-फफक कर रो पड़ीं। नंदिता की आंखू में आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। इस दौरान वहां पर मौजूद गोविंद निहलानी उन्हें ढा़ढ़स बधाते नज़र आए। बता दें साल1993 में ओम पुरी की शादी नंदिता पुरी से हुई थी लेकिन 2013 में ये दोनों अलग हो गए थे। ओम पुरी का एक बेटा है जिसका नाम इशान है।

आपको बता दें कि शबाना और ओम पुरी की दोस्ती 80 के दशक से है। इन्होने एक साथ मंडी(1983), स्पर्श(1984), पार(1985), सुमन(1988), मृत्युदाता(1997) और भी कई फिल्मों में काम किया था। ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी दोनों गहरे दोस्त थे। शबाना ने एक और ट्वीट किया जहां उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टेम के बाद ओम पुरी के पार्थिव शरीर को 3 बजे मुंबई के कूपर हॉस्पिटल से उनके घर त्रिशूल ले जाया जाएगा और करीब 6 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News