किम शर्मा-लिएंडर पेस के अफेयर पर Ex बॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे का रिएक्शन- ये टाउन का हॉटेस्ट कपल तो नहीं....

7/15/2021 11:51:41 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस किम शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस इन दिनों लिएंडर पेस को डेट कर रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल लिएंडर संग किम की तस्वीर लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं। इसी बीच किम के एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर हर्षवर्धन राणे ने एक्ट्रेस के लिएंडर पेस संग रिलेशन पर रिएक्शन दिया है।

 

किम शर्मा ने जो अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है, उसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस इस दौरान लिएंडर की बाहों में नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।

 
इसी बीच हर्षवर्धन ने किम और लिएंडर के रिलेशन को लेकर मीडिया से बातचीत में कहा, "मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ये अच्छी बात है अगर वो इसे खुद कंफर्म करते हैं लेकिन अगर ये सच है तो ये टाउन का हॉटेस्ट कपल तो नहीं साबित होने वाला।" हालांकि हर्षवर्धन और किम ने कभी भी अपने रिलेशन को कंफर्म नहीं किया।

PunjabKesari


बता दें, लिएंडर पेस और किम शर्मा के एक साथ होलिडे पर जाने से सोशल मीडिया पर उनके अफेयर के कयास भी लगाए जा रहे हैं। बता दें कि लिएंडर साल 2017 में अपनी पार्टनर रिया पिल्लई से अलग हो गए थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News