37 की उम्र में एक बार फिर मां बनी ईशा देओल, नन्हीं परी का रखा ये नाम

6/11/2019 11:17:01 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी ईशा ने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर कर दी है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उनके घर नन्हीं परी आई है। तस्वीर में उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी बताया है। ईशा मे लिखा है-'बेबी गर्ल मिराया तख्तानी का जन्म 10 जून को हुआ।' जानकारी के लिए बता दें कि ईशा ने बेटी का नाम मिराया तख्तानी रखा है। 

 

PunjabKesari

 

बता दें कि ईशा ने दूसरी बेटी को जन्म दिया है, इससे पहले उनकी एक साल की बेटी राध्या है। ईशा देओल ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ 2012 में शादी की थी। उन्होंने साल 2017 में बेटी राध्या तख्तानी को जन्म दिया। इसके दो साल बाद ईशा फिर से मां बन गई हैं। उन्होंने अपनी इस प्रेग्नेंसी की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर बड़े खूबसूरत अंदाज में दी थी। वहीं, उनके बेबी शावर की भी कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आई थी। ईशा का फिर से मां बनना देओल परिवार के लिए बेहद खुशी की बात है।

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News