सिंदूर लगा अनीता के बेटे को मिलने पहुंची एकता कपूर, वीडियो देख फैंस ने पूछा-''आखिर किसके नाम की मांग भरी''

2/10/2021 4:50:39 PM

मुंबई: साल 2020 में टीवी क्वीन और बॉलीवुड प्रोड्यूसर एकता कपूर की शादी की खबरें काफी उड़ी थी। ये सभी खबरें उस समय उड़ी थी जब एकता ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक हैंडसम मुंडे के साथ तस्वीर शेयर की थी। लेकिन एकता ने इस अफवाह पर कोई स्टेमेंट नहीं दिया था।

PunjabKesari

इसी बीच एकता का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एकता मांग में सिंदूर भरे नजर आ रही हैं। एकता कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस लगातार एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर ये सिंदूर किसके नाम का लगाया गया है?

PunjabKesari

एकता कपूर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। दरअसल, मंगलवार को एकता अपनी दोस्त अनीता हसनंदानी की डिलीवरी के बाद उनके साथ थीं।वहीं से उन्होंने एक वीडियो लोगों के बीच शेयर किया था।

PunjabKesari

9 फरवरी को अनीता और रोहित रेड्डी एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बने। अनीता के मां बनने के बाद से ही फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। एकता ने हाॅस्पिटल से अनीता के बेटे की तस्वीर भी शेयर की थी। तस्वीर में बच्चे की यह झलक फोन की स्क्रीन पर दिख रही है, जिसमें वह जन्म के बाद बिना कपड़ों के नजर आ रहा है। बता दें कि 45 साल की एकता कपूर साल 2019 में सरोगेसी के जरिए एकता एक बेटे रवि कपूर की मां भी बन गई हैं। 27 जनवरी को उनके बेटे का जन्म हुआ था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tadka Bollywood (@tadka_bollywood_)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News