''रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'' की सफलता के बीच रणवीर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, डुकाटी इंडिया के बने ब्रांड एम्बेसडर

8/8/2023 3:53:48 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीजिंग के बाद एक्टर रणवीर सिंह की तरक्कियों पर हैं। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इसी बीच रणवीर को बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। मशहूर लग्जरी मोटरसाइकिल ब्रांड Ducati India (डुकाटी इंडिया) ने रणवीर सिंह को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

PunjabKesari

 

दरअसल, डुकाटी इंडिया ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना न्यू मॉडल Diavel V4 लॉन्च किया है, जिसके लिए उन्होंने रणवीर सिंह को अपना ब्रांड एम्बेसडर चुना है। इस मौके पर कंपनी ने अपने इंस्टग्राम पेज पर रणवीर सिंह की नए मॉडल के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं और उन्हें बधाई देते हुए लिखा- ''साहसी बनने का साहस करो. यहां डायवेल वी4 के लॉन्च पर डुकाटी की दुनिया में रणवीर सिंह का स्वागत है! हम उन्हें अपने एम्बेसडर के रूप में घोषित करते हुए रोमांचित हैं और भारत के पहले डायवेल वी4 के उनके गैराज में पहुंचने पर उन्हें बधाई देते हैं!''

 

View this post on Instagram

A post shared by Ducati India (@ducati_india)

शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह नई बाइक के साथ एक से बढ़कर एक जबरदस्त पोज दे रहे हैं।

 

PunjabKesari


बता दें, करण जौहर निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को पर्दे पर रिलीज हुई, जो लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही। अब तक भी फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह आलिया भट्ट के साथ अहम किरदार में नजर आए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News