न्यू हेयरकट में टीवी की ''मधुबाला'' ने शेयर की तस्वीरें,कभी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से छोड़ा था शो
3/26/2019 12:40:51 PM
मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इस बार वह अपने नए हेयरकट के कारण चर्चाओं में हैं। जिसकी तस्वीरें दृष्टि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में दृष्टि स्किन कलर की ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनके हेयर स्टाइल की बात करें को उन्होंने अपने बालों का बार्बीकट करवाया है जो उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। फैंस उनके इस अवतार को काफी पसंद कर रहे हैं।
शो 'सिलसिला बदलते रिश्तों का'को लेकर हुई थी कॉन्ट्रोवर्सी
बता दें कि दृष्टि को आखिरी बार सीरियल 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' में देखा गया था। सीरियल में वह नंदिनी का किरदार निभा रहीं थीं। शो में फैंस उनके किरदार को काफी पसंद कर रहे थे लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने शो को छोड़ दिया। उनके इस तरह शो को छोड़ने के पीछे कई वजह सामने आईं थीं। खबरें थी कि
सीरियल में नंदिनी को अपनी बेस्ट फ्रेंड मौली के पति कुणाल से प्यार हो जाता है।
इस रोल की वजह से दृष्टि को सोशल नीडिया पर काफी खरी-खोटी सुनाई जा रही थी। इसके अलावा यह भी खबरें थी कि शो जल्द लीप लेने वाला था और लीप के बाद नंदिनी और मौली को मां का रोल करना पड़ता। यह दृष्टि को पसंद नहीं था और इसीलिए उन्होंने यह शो छोड़ दिया। इसके अलावा वह साल 2016 में सीरियल 'एक था राजा एक थी रानी' को भी दृष्टि ने इसी कारण छोड़ दिया था।