डबल सेलिब्रेशन: दौगुनी हुईं प्रेग्नेंट रूबीना दिलाइक की खुशियां, एक नहीं घर में गूंजेगी दो नन्हें मेहमानों की किलकारियां

10/24/2023 11:59:12 AM

मुंबई: दिलाइक फैमिली में इस समय डबल सेलिब्रेशन का माहौल है।हम ये इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि रुबीना दिलाइक के घर में एक नहीं दो नन्हें मेहमानों की किलकारी गूंजेगी। जी हां, आपने ठीक सुना। रूबीना ने हाल ही में इस गुड न्यूज को शेयर किया है।

PunjabKesari

अब अगर आप अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाते हुए ये सोच रहे हैं कि रूबीना जुड़वा बच्चों की मां बन रही हैं तो आप गलत हैं। रूबीना ट्विनिंस बच्चों की मां नहीं बन रहीं। दरअसल, रूबीना के अलावा उनकी बहन भी प्रेग्नेंट हैं। जी हां, दिलैक परिवार में उनकी दूसरी बेटी भी जल्द मां बनने वाली है।

PunjabKesari

 

रूबीना की बहन रोहिणी दिलाइक प्रेग्नेंट हैं। 23 अक्टूबर को Rubina Dilaik ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बहन रोहिणी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में दोनों बहनें एक साथ पोज दे रही थीं। एक तस्वीर में होने वाली मां रोहिणी को केक काटते हुए देखा गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

इसके साथ ही रूबीना ने खुलासा किया कि उनका परिवार बड़ा हो रहा है क्योंकि उनकी बहन रोहिणी दिलाइक भी एक बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। उन्होंने लिखा-'हम एक्साइटेड हैं, एक परिवार के रूप में बड़े होने की हमारी खुशी दोगुनी हो गई है। रोहिणी दिलाइक जल्द ही मां बनने वाली हैं।'

बता दें कि रूबीना दिलाइक की बहन रोहिणी दिलाइक मई 2023 में सार्थक त्यागी के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। अब शादी के चार महीने बाद ही वो प्रेग्नेंट हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News