'बाजीराव' बने डोनाल्ड ट्रंप, रणवीर के गाने पर डांस करते हुए मजेदार वायरल वीडियो

2/27/2019 1:27:01 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की कई फिल्मों के गाने सुपरहिट रहे हैं। उनके हिट गानों में से एक है फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का गाना 'मलहारी'। रणवीर का ये गाना एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इसके चर्चा में आने की वजह हैं अमेरिका के प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप। 

 

दरअसल, सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों को फोटोशॉप के जरिए चेंज कर रणवीर के चेहरे पर डोनाल्ड ट्रंप का फेस लगा दिया है।

 

 

ठीक उसी तरह ही 'मलहारी' गाने के वीडियो में रणवीर की चेहरे की जगह डोनाल्ड ट्रंप दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप के इस वीडियो को 'पेशवा वॉरियर ट्रंप' नाम दिया गया है। इस वीडियो को अब तक 4 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके है। इसके साथ ही इस वीडियो पर 2 हजार से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया है। इस गाने में उनका स्माइल करता हुआ फेस काफी पसंद किया जा रहा है। 

PunjabKesari

रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म '83' की तैयारी शुरू कर दी है। इस फिल्म में वो क्रिकेटर कपिल देव के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म '83' की कहानी साल 1983 में जीते विश्व कप पर आधारी होगी। इस फिल्म को कबीर खान निर्देशित कर रहे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News