शादी के दो साल बाद पति के खिलाफ कोर्ट पहुंची 'दीया और बाती' फेम प्राची तेहलान,दहशत में जी रही हैं एक्ट्रेस

9/2/2022 8:00:18 AM

मुंबई: 'दीया और बाती' की आरजू राठी यानी एक्ट्रेस प्राची तेहलान 2 साल  पहले दुल्हन बनी थीं। प्राची तेहलान मेहंदी, हल्दी और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। प्राची तेहलान ने मंगेतर रोहित सरोहा के साथ कोरोनाकाल में सात फेरे लिए थे।  शादी के कुछ दिन बाद तक सब ठीक रहा लेकिन अब दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं लग रहा है।

PunjabKesari

वहीं अब प्राची तेहलान ने अपने पति के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। प्राची ने प्रशांत विहार पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के साथ एक वीडियो भी जमा किया है जिसमें उनके पति को कथित तौर पर अवैध हथियार चलाते देखा जा सकता है। दिल्ली पुलिस ने भी पुष्टि की है कि प्राची की शिकायत दर्ज कर ली गई है। प्राची के करीबी सूत्र बताते हैं कि वह इन दिनों काफी डरी हुई हैं और कम ही अपने घर से बाहर जा रही हैं।

PunjabKesari

दहशत में  जिंदगी जी रही हैं प्राची

दिल्ली पुलिस ने भी पुष्टि की है कि प्राची की शिकायत दर्ज कर ली गई है। प्राची के करीबी सूत्र बताते हैं कि वह इन दिनों काफी डरी हुई हैं और कम ही अपने घर से बाहर जा रही हैं।

 

PunjabKesari

देर रात शेयर किया वीडियो
 

प्राची ने देर रात ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस पोस्ट में देश के गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली पुलिस को टैग किया गया है। प्राची के मुताबिक वायरल वीडियो में दिख रहा शख्स रोहित सरोहा है और वह अवैध हथियार से फायरिंग कर रहा है। जोरदार फायरिंग के इस वायरल वीडियो में चार फायर देखे जा सकते हैं और पहली नजर में यह हथियार फिल्मों में दिखने वाली शॉट गन जैसा है। जांच करने पर पता चला कि इस वीडियो को पोस्ट करने से पहले प्राची ने एक दिन पहले प्रशांत विहार थाने में इसकी लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी और पेन ड्राइव में इस वीडियो को पुलिस को सौंप दिया था।

PunjabKesari

प्राची तेहलान ने साल 2016 में फिल्म दीया और बाती हम में काम किया था। इसके बाद साल 2017 में इक्यावन सीरियल में काम किया था। प्राची ने टीवी सीरियल के अलावा पंजाबी और मलयालम फिल्मों में काम किया है।  प्राची की फिल्म 'ममंगम' मलयालम, तेलुगु और हिंदी में रिलीज हुई। कई देशों के अलावा इस फिल्म ने भारत में अच्छा कारोबार किया। प्राची तेहलान राष्ट्रीय स्तर की नेटबॉल खिलाड़ी रहीं हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News