पुराने हॉलीडे ट्रिप को मिस कर रही दिव्यांका त्रिपाठी, पति विवेक दहिया के साथ शेयर की बीच किनारे की तस्वीरें

1/10/2022 12:22:58 PM

मुंबई. एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को एक्टिंग के साथ-साथ घूमने का भी काफी शौक है। कोरोना की वजह से अभी एक्ट्रेस कहीं जा नहीं पाई है। दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर पति विवेक दहिया के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर कर पुराने हॉलीवेज को याद किया है, जो खूब पसंद की जा रही हैं। 

PunjabKesari
तस्वीरों में दिव्यांका ग्रीन ड्रेस में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स और शेड्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। एक्ट्रेस बीच किनारे वॉक करती हुई और पति विवेक के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो हाल ही में दिव्यांका का म्यूजिक वीडियो 'बाबुल दा वेहड़ा' रिलीज हुआ है, जिसे लोगों द्वारा खूब प्यार दिया जा रहा है और एक्ट्रेस के काम की खूब तारीफ हो रही है। इससे पहले एक्ट्रेस 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आई थी, जिसमें एक्ट्रेस को काफी अच्छे स्टंट करते देखा गया था। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News