इंडियन आर्मी में ऑफिसर है इस एक्ट्रेस की बहन, दिखती है हू-ब-हू

4/19/2019 11:42:06 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अक्सर अपनी लुक को लेकर चर्चा में रहती है। दिशा भी उन एक्ट्रेसेस में से एक है, जिनकी फैमिली बॉलीवुड इंडस्ट्री से कोई ताल्लुक नहीं रखती। हाल ही में दिशा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। दरअसल, कम ही लोगों को पता है कि दिशा की बहन खुशबू पाटनी भारतीय सेना में आधिकारी हैं।

 

PunjabKesari

 

दिशा पहले ही कुछ इंटरव्यूज में कह चुकी हैं कि असल जिंदगी में वह अपनी बहन से प्रेरणा लेती हैं। वह उनका काफी सम्मान करती हैं। अब दिशा ने अपनी बहन की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लव और हार्ट का इमोजी भी बनाया है। बहन के लाइमलाइट में होने के बावजूद खुशबू ने अपनी प्राइवेसी मेनटेन की हुई है। 

 

PunjabKesari

 

दिशा के काम की बात करें वह जल्द ही फिल्म भारत में नजर आएंगी। इसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ लीड रोल में है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News