लॉकडाउन में घर पर बोर हो रही दिशा ने बाॅयफ्रेंड की बहन संग बनाया TIKTOK, वीडियो वायरल

3/25/2020 12:06:11 PM

मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश को लाॅकडाउन कर दिया गया है।इस वायरस के चलते फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग भी रुक गई है। सेलेब्स भी घर में रहकर आलग-अलग अंदाज से टाइम पास कर रहे हैं। बाॅलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी खास अंदाज में घर में समय बिता रही हैं।

PunjabKesari

 

दिशा बाॅयफ्रेंड टाइगर श्राॅफ की बहन कृष्णा श्राॅफ के साथ मस्ती कर रही हैं। दोनों ने अपनी बोरियत को समाप्त करने के लिए एक टिकटॉक वीडियो बनाया है,जिसमें दोनों को एक मनोरंजक ट्रैक 'आई एम बोर्ड इन हाउस' की धुन पर नाचते हुए देखा गया।

PunjabKesari

दिशा ने इस मजेदार वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'  देखो ये हमने कैसे किया। #quarintinelife। फैंस दिशा और कृष्णा के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही फैंस उनकी इस वीडियो पर ढेर सारे कमेंट भी कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि दिशा को अक्सर टाइगर की बहन के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। दोनों को कई बार जिम या रेस्टोरेंट के बाहर कैप्चर किया जाता है। 

 

View this post on Instagram

This is how we do it #quarintinelife @kishushroff 👭🤣

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

काम की बात करें तो दिशा जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म राधे में नजर आएंगी। इससे पहले दिशा फिल्म मलंग में दिखीं थी। फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, आदित्य राॅय कपूर और कुणाल खेमू थे। फिल्म ने बाॅक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News