एड फोटोशूट में टाइगर की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस का ये अंदाज देख फैंस बोले- Ohh क्या बात है..
3/18/2019 4:55:05 PM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दिशा टू पीस में नजर आ रही हैं। इस दौरान दिशा ने जींस पहनी है, जिसके बटन उन्होंने खोले हुए हैं। तस्वीरों में दिशा हाॅट अंदाज में दिख रही हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।
फिल्म 'भारत' की बात करें तो यह फिल्म साउथ कोरियन ड्रामा फिल्म 'ओड टु माय फादर' पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
फिल्म में सलमान-दिशा के अलावा कैटरीना कैफ, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी अहम रोल में है। फिल्म में तब्बू और जैकी श्रॉफ सलमान के माता पिता के रोल में दिखेंगे।