करीब 1.5 लाख में तैयार होकर टाइगर की फिल्म की स्क्रीनिंग अटैंड करने पहुंची दिशा, हाथ में थामे छुटके से पर्स की कीमत ने उड़ाए होश

4/29/2022 2:11:47 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस दिशा पटानी अपने काम से ज्यादा लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कोई पार्टी हो या इवेंट एक्ट्रेस हर लुक को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। हाल ही में दिशा एक्टर टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म हीरोपंती 2 की स्क्रीनिंग में पहुंची। जहां उनका बेहद ग्लेमरस लुक देखने को मिला, लेकिन का ये लुक जितना ग्लेमरस है उतना ही कीमती है। जी हां, दिशा लगभग 1.5 का लुक कैरी कर स्क्रीनिंग अटैंड करने पहुचीं, जिसके बाद वह लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं।

PunjabKesari

 

दरअसल, फिल्म की स्क्रीनिंग में दिशा पर्पल शॉर्ट ड्रेस में बेहद बोल्ड नजर आईं। इस लुक के साथ उन्होंने मचिंग हील्स पहनी और साथ ही सिल्वर कलर का पर्स कैरी किया, जिसकी कीमत जान सबके होश उड़ गए। वहीं दिशा शॉर्ट ड्रेस कीमत उससे भी कहीं ज्यादा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

कुछ रिसर्च के मुताबिक, दिशा की यह ड्रेस मिनी बकाइन कैडी डेविड कोमा ब्रांड की है। मेड इन यूके ड्रेस 1,215 यूरो की राशि के साथ आती है, वहीं इंडियन करंसी में इसकी कीमत 97,882 रुपए है। वहीं दिशा के छुटके से बैग की बात करें तो इसकी कीमत 46,000 रुपए है।

 

PunjabKesari

 

दिशा पटानी के काम बात करें तो एक्ट्रेस जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आएंगी। इसके साथ ही वे सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म 'योद्धा' में भी दिखाई देंगी। वहीं दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनो अक्सर एक साथ स्पॉट भी किया जाता है। हालांकि, दोनों स्टार्स ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News