29 की हुईं ''मलंग'' एक्ट्रेस दिशा पाटनी, ग्लैमर की दुनिया में नाम कमाने के लिए बीच में ही छोड़ दी थी पढ़ाई

6/13/2021 12:53:56 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस दिशा पाटनी बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्हें बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी खासी पहचान बनाई हैं। फिल्मों में एक्ट्रेस की एक्टिंग को खूब पसंद किया जाता है। आज मलंग एक्ट्रेस का बर्थडे है। 13 जून को दिशा अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस जितना फिल्मों में अपने काम को लेकर चर्चा में रहती हैं, उतना ही वह जल्द ही अपने लुक्स और अफेयर्स को लेकर भी सुर्खियों में आ जाती हैं। तो आज हसीना के 29वें बर्थडे पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें...

PunjabKesari


दिशा पाटनी का जन्म 13 जून, 1992 को बरेली में हुआ था। उनके पिता पुलिस ऑफिसर और मां हेल्थ इंस्पेक्टर हैं। दिशा की बड़ी बहन भी इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट हैं।

PunjabKesari


दिशा ने अपनी पढ़ाई इंजीनियरिंग से की है। आगे उन्होंने अमेटी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया और बीटेक करने लगीं। हालांकि फिल्मों में अपने करियर  के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

PunjabKesari


दिशा ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2015 में तेलुगू फिल्म  ‘लोफर’ से की थी। एक्ट्रेस की पहली हिंदी फिल्म 'एम.एस. धोनी-द अनटोल्ड' स्टोरी थी, जो साल 2016 में आई थी। इसके बाद दिशा मलंग, बागी 2, भारत और बागी 3 जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं। इन फिल्मों में एकट्रेस की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया।

PunjabKesari


पर्सनल की बात करें तो दिशा का नाम एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ता रहा है। दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। हालांकि, दिशा और टाइगर ने कभी भी अपने रिश्ते को पब्लिक में खुलेआम कबूल नहीं किया है।

PunjabKesari

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News