128 साल के स्वामी शिवानंद का योग देख हैरान हुए डायरेक्टर सुभाष घई, बोले-  भगवान उनका भला करे

6/17/2024 11:00:21 AM

 बॉलीवुड तड़का टीम. 21 जून को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इससे पहले कई शहरों में योग इवेंट रखे जा रहे हैं और लोगों को योगा के लिए मोटिवेट किया जा रहा है। इसी बीच हाल ही में मुंबई में भी एक योगा इवेंट रखा गया, जहां 128 वर्षीय स्वामी शिवानंद अपने योग से सबका ध्यान खींचते नजर आए। वहीं, दुनिया के सबसे बुजुर्ग शख्स का योगा देख डायरेक्टर सुभाष घई हैरान रह गए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बुजुर्ग एक फोटो पोस्ट कर उन्हें सैल्यूट किया है।

 

एएनआई ने अपने एक्स अकाउंट पर योग डे इवेंट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पद्म श्री से सम्मानित 128 साल के स्वामी शिवानंद योग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस उम्र में उन्हें योग करता देख इवेंट में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए और तालियां बजा रहे हैं। वहीं, सुभाष घई भी उन्हें देख दंग रह गये और तालियां बजाईं।

 

PunjabKesari

 

सुभाष घई ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इवेंट से एक फोटो शेयर की और अपना अनुभव शेयर किया है। निर्देशक ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "योग के कारण एक व्यक्ति 128 सालों से अधिक एक्टिव रह सकता है।" सुभाष घई ने आगे लिखा, "आज शिलोका योग फाउंडेशन द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में काशी से 128 साल के स्वामी शिवानंद से पहली बार मिलना अद्भुत अनुभव था। वे अपने अनुशासन और इच्छाओं के साथ इतने एक्टिव हैं कि वह आपको हैरान कर देते हैं और आपको आसान आदतों और डेली योग के साथ लंबे समय तक स्वस्थ और खुश रहने के लिए प्रेरित करते हैं। भगवान उनका भला करे। बढ़िया।"


निर्देशक के इस पोस्ट को उनके फैंस भी खूब लाइक कर रहे हैं और स्वाामी शिवानंद को सैल्यूट कर रहे हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News