Adorable Pictures: चर्चा में हैं डिंपी गांगुली के जिगर के टुकड़ों की तस्वीरें, छोटे भाई को गोद में लेकर खिलखिलाईं रेआना

11/15/2022 9:14:50 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस' फेम डिंपी गांगुली इस समय अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। डिंपी गांगुली तीन बच्चों  रेआना रॉय, आर्यन रॉय और  ऋशान रॉय की मां हैं। वह अक्सर ही अपने बच्चों की क्यूट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

PunjabKesari

हाल ही में चिल्ड्रन डे पर डिंपी ने अपने जिगर के टुकड़ों की तस्वीरें शेयर की जो सामने आते ही चर्चा में आ गईं। पहली तस्वीर में डिंपी की बेटी अपनेछोटे भाई ऋशान को गोद में लिए नजर आ रही हैं। वहीं आर्यन अपनी दीदी के पीछे खड़े हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो रेआना व्हाइट कलर की ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं आर्यन शर्ट और पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। नन्हें ऋशान ग्रे आउटफिट में क्यूट लग रहे हैं। दीदी की गोद में बैठे ऋशान कैमरों को एकटक देख देख रहे हैं।

PunjabKesari

दूसरी तस्वीर में तीनों भाई-बहन एक-दूसरे के बगल में लेटे हुए थे। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। इन प्यारी तस्वीरों के साथ डिंपी ने लिखा-"मेरे बच्चों और दुनिया भर के सभी बच्चों के लिए, अपने वयस्कों को बिल्कुल पागल बनाते रहो! बाल दिवस की शुभकामनाएं!"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dimpy Ganguly Roy (@dimpy_g)

गौरतलब है कि डिंपी ने एक्टिंग से ब्रेक लेकर 2015 में, उन्होंने बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार अपने प्यार रोहित रॉय के साथ शादी रचाई थीं। 2016 में डिंपी पहली बार मां बनीं, उनके घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी जिसना नाम रेआना रखा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dimpy Ganguly Roy (@dimpy_g)

इसके बाद 2020 में कपल एक प्यारे से बेटे आर्यन का पेरेंट्स बना। वहीं इसी साल यानि 2022  कपल के घर एक और बेटे की किलकारी गूंजी जिसका नाम ऋशान रखा है। नके तीसरे बच्चे ऋशान के आने से उनका परिवार पूरा हो गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News