दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का निधन, कोरोना पॉजिटिव होने के चलते अस्पताल में थे भर्ती

8/21/2020 10:03:35 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोनावायरस दिन-ब-दिन लोगों की जान का दुश्मन बनता जा रहा है। अब तक ये बॉलीवुड के कई स्टार्स को अपने लपेटे में ले चुका है। अब हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है।

PunjabKesari


बदा दें दिलीप के भाई असलम खान 88 वर्ष के थे। उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप और इस्केमिक दिल की बीमारी थी और वो बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए थे। कोरोना संक्रमित होने के चलते वो मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन से परिवार को गहरा सदमा लगा है।

 

बता दें दिलीप कुमार के दो भाई असलम खान और एहसान खान दोनों एक साथ ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

PunjabKesari

एहसान खान 90 साल के थे जबकि असलम खान उनसे छोटे थे। एहसान को सांस लेने में दिक्कत होने के चलते वेंटिलेटर पर रखा गया है।  

 


 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News