अफसोस: दिलीप कुमार के जनाजे में जाने के लिए फैन ने जोड़े थे 10 हजार रुपये, मुंबई जाने में आई ये अड़चन

7/8/2021 12:52:24 PM

मुंबई. ट्रेजिडी किंग दिपील कुमार का 7 जुलाई को निधन हो गया। दिपील के जाने से स्टार्स और फैंस का दिल टूट गया। दुनियाभर में एक्टर के चाहने वाले हैं। जब भी दिपील बीमार होते थे तो फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ करते थे। हर कोई चाहता था कि एक्टर सेंचुरी पूरी करें। मेरठ के एक शख्स शेर मोहम्मद उर्फ शेरू को दिपील को अपने रिक्शा पर बिठाने का मौका मिला था। जब एक्टर के निधन की खबर शेरू तक पहुंची तो उसे गहरा सदमा लगा। 

PunjabKesari
दरअसल शेरू को रिक्शा चलाकर जो कमाई होती थी। उससे थोड़े-थोड़े पैसे निकाल कर शेरू ने 10 हजार रुपये जोड़े थे। जब भी दिलीप अस्पताल में भर्ती होते तो शेरू उनके जल्द ठीक होने की दुआ करते। शेरू को डर लगता रहता था कि मुंबई से कोई बुरी खबर सामने न आ जाए। बुधवार को दिपील के निधन की खबर सामने आ ही गई। शेरू ने खुद को इसके लिए तैयार किया हुआ था। उन्होंने सोचा हुआ था कि जब भी खबर आएगी तो वह खुद हवाई जहाज से मुंबई जाकर दिलीप के जनाजे में शामिल होंगे और उन्हें सुपुर्द-ए-खाक करते समय अपने हाथों से मिट्टी डालेगे। इसलिए शेरू ने दस हजार रुपये जमा किए थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण आर्थिक तंगी हो गई। जिसके चलते जमा किए हुए दस हजार रुपये खर्च हो गए। शेरू को अफसोस है कि वह अपने पसंदीदा एक्टर की विदाई में शामिल नहीं हो सके। 

PunjabKesari
बता दें शेरू दिलीप के बहुत बड़े फैंस थे और वह कई बार उनसे मिलने के लिए मुंबई गए। एक बार शेरू ने मेरठ से मुंबई तक का सफर रिक्शा से तय किया था। शेरू अपने रिक्शा पर एक बार दिलीप को बिठाना चाहते थे। शेरू की मुहब्बत देखकर दिलीप कुमार ने भी उनके रिक्शे की सवारी की। शेरू ने कहा- दिलीप जब भी मिलते बहुत अपनेपन से मिलते थे। शेरू के परिवार में चार पीढ़ियां दिलीप साहब की अदाकारी और शख्सित की मुरीद रही हैं। शेरू के दादा, पिता, शेरू खुद और उनका बेटा। शेरू खुद को भाग्यशाली समझते हैं कि उन्हें दिलीप से मिलने का मौका मिला। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News