मार्च में पुलकित सम्राट की दुल्हनिया बनेंगी कृति खरबंदा ! एक्ट्रेस के वैलेंटाइन डे पोस्ट से फैंस में मची खलबली

2/15/2024 12:13:28 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के कई घरों के शहनाई गूंजने वाली है। इस साल की शुरुआत में जहां आमिर खान की बेटी आइरा ने नुपूर शिखरे संग शादी रचाई। वहीं इस महीने (फरवरी) में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी जैकी भगनानी की दुल्हनिया बनने वाली हैं। अब इस कड़ी में एक्ट्रेस कृति खरबंदा का नाम भी जुड़ने वाला है।


PunjabKesari

 

बी-टाउन के गलियारों में ऐसी खबरें हैं कि  पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा भी जल्द ही सात फेरे लेंगे। ये खबरें तब फैलीं जब कृति ने वैलेंटाइन डे पर खुद इस गुड न्यूज का हिंट दिया है।

 

PunjabKesari

 

दरअसल,वैलेंटाइन डे पर पुलकित और कृति ने एक-दूसरे पर प्यार लुटाया। जहां पुलकित ने अपने दिल का हाल बयां किया, लेकिन कृति ने अपने पोस्ट में मार्च का जिक्र किया। कृति खरबंदा ने लिखा- 'आइए एक साथ मार्च करें, हाथ में हाथ डाले।' बस फिर क्या था। फैंस को अब लग रहा है कि दोनों अगले महीने शादी करने की तैयारी कर रहे हैं।

PunjabKesari


पुलकित और कृति पिछले 4-5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने 'पागलपंती' फिल्म में साथ काम किया था और तभी से ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। दोनों ने 'वीरे दी वेडिंग' और 'तैश' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। बीते दिनों ही दोनों की सगाई की खबरें सामने आईं थीं।

PunjabKesari

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो पुलकित को पिछली बार 'फुकरे 3' और 'मेड इन हेवन सीजन 2' वेब सीरीज में देखा गया था। वहीं, कृति 'रिस्को रोमियो' में सनी सिंह के साथ काम करती नजर आएंगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News