दुबई के क्लब में पूजा हेगड़े की हुई बहस, फिर एक्ट्रेस को मिली जान से मारने की धमकी!

12/14/2023 10:29:20 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को लेकर हाल ही में  एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई थी। कथित तौर पर कहा जा रहा था कि दुबई में एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी मिली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को दुबई में तीखी बहस के बाद जान से मारने की धमकी मिली थी।

PunjabKesari

इस खबर के आने के बाद से ही पूजा के फैंस काफी परेशान हो गए थे। ऐसे में अब उनकी टीम ने इसके पीछे की सच्चाई का भी खुलासा किया है। टीम ने कहा-'हम नहीं जानते कि यह फर्जी खबर किसने शुरू की। यह पूरी तरह से झूठ है।' पूजा हेगड़े ने अभी तक इसे लेकर अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी है और इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। 

PunjabKesari

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूजा एक क्लब के उद्घाटन के लिए दुबई गई थीं,  लेकिन अब भारत लौट आई हैं।

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा हेगड़े को आखिरी बार  फिल्म सलमान खान कीकिसी का भाई किसी की जान में देखा गया था।फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, शहनाज गिल, राघव जुयाल, पलक तिवारी, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, विनाली भटनागर और विजेंदर सिंह जैसे स्टार्स भी थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News