मलाइका ने अपने गले में पहना 'AM' का पेंडेंट, इस 'A' को क्या नाम दें?

11/29/2018 9:12:09 PM

मुंबई: अक्सर अपनी हॉट अदाओं से मदहोश करने वाली एक्टेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में है। खबरे है कि मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। फिलहाल अब तक दोनों ने इस बात पर कभी भी चुप्पी नहीं तोड़ी। अब हाल ही में मलाइका अरोड़ा की एक तस्‍वीर सामने आई है, जिसे देख साफ साबित हो रहा है कि मलाइका-अर्जुन ने अपने रिश्ते पर मोहर लगा दी है। दरअसल, सामने आई तस्वीर में मलाइका के गले में एक पेंडेंट दिख रहा है, जिसमें AM लिखा है। पेंडेंट में लिखा A अर्जुन कपूर की तरफ इशारा कर रहा है। हालांकि आपको बता दें कि मलाइका के बेटे का नाम भी अरहान खान है और उनके पूर्व पति का नाम भी ए से ही शुरू होता है। 

 

PunjabKesari


वैसे बीते कई महीनों से ये दोनों सितारे एक दूसरे के साथ वक्‍त बिताते नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक पार्टी के दौरान तो मलाइका और अर्जुन एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। अर्जुन कपूर और मलाइका के बीच करीबियों की खबरें जब आना शुरू हुई थीं तो न तो उनके फैंस और न स‍ितारों को यकीन हुआ था लेकिन समय समय पर सामने आईं तस्‍वीरों ने उन्‍हें यकीन दिला द‍िया। मलाइका और अर्जुन भी शुरुआत में छिप कर मिलते थे लेकिन उन्‍होंने भी धीरे धीरे बिना किसी परवाह के पब्‍ल‍िकली घूमना शुरू कर दिया। कई बार मलाइका और अर्जुन डिनर, हॉलीडे और पार्टीज में नजर आने लगे। 

 

PunjabKesari


पिंकविला की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने साथ मिलकर लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है। ये इन दोनों का ज्वाइंट इन्वेस्टमेंट है। अब ये दोनों इस नए अपार्टमेंट में साथ रहेंगे या नहीं ये तो अब उन पर ही निर्भर करता है। लेकिन इतना तो तय है कि ये दोनों अपने लिए स्पेस की तलाश कर रहे हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News