धर्मेंद्र ने शेयर की को-स्टार माला सिन्हा की पुरानी तस्वीर, एक्ट्रेस की गोद में नजर आए नन्हें बॉबी देओल

11/12/2020 4:44:30 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस माला सिन्हा 11 नवंबर को 84 साल की हो गई है। उनके बर्थडे पर इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र ने उन्हें बेहद खास अंदाज में विश किया है। एक्टर ने माला की एक पुरानी तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

PunjabKesari


धमेंद्र ने अपने ट्वीट पर माला सिन्हा की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो एक्टर के बेटे बॉबी देओल को प्यार करतीं नजर आ रही हैं। लेकिन बॉबी खुद को उनकी गोद से निकालने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में धमेंद्र ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माला जी। ख़ुश होने के लिए यादें। बॉबी आपकी बाहों में। उन्हें आश्रम के लिए आपके आशीर्वाद की जरूरत है। हम आपको ख़ुश और स्वस्थ देखना पसंद करते हैं। मिस यू।' 


धर्मेन्द्र और माला सिन्हा ने एक-साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। जिनमें 'आंखें', 'ललकार' और 'पूजा के फूल' जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

PunjabKesari


बता दें हाल ही में बॉबी देओल की वेब सीरीज  'आश्रम 2' रिलीज हुई है। इसमें एक्टर लीड किरदार में नजर आए हैं। यह शो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News