धर्मेंद्र में फैमिली के साथ घर पर मनाया 87वां जन्मदिन, हेमा मालिनी ने अपने हाथों से पति को खिलाया केक
12/9/2022 12:06:20 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दिग्गज एक्टर 8 दिसंबर को पूरे 87 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्हें पूरा दिन फैंस और करीबियों की बधाई का तांता लगा रहा। वहीं उनकी पत्नी ने खास अंदाज में धर्मेंद्र को विश किया। इतना ही नहीं, इस मौके पर घर में अपने पति के साथ उनका बर्थडे भी सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में धर्मेंद्र पत्नी हेमा मालिनी और फैमिली संग अपना बर्थडे मनाते हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में ईशा और हमाना देओल भी अपने पापा के साथ नजर आ रही हैं और हेमा मालिनी अपने हाथ में एक बड़ा सारा बुके लिए दिख रही हैं।
अन्य तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने पति को बड़े प्यार से केक खिलाती भी दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-'आज घर पर बर्थडे सेलिब्रेशन।'
Birthday Celebrations today - at home💕💕 pic.twitter.com/pp9SVM7CAz
— Hema Malini (@dreamgirlhema) December 8, 2022
फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
Praying for dear Dharam ji’s good health on his birthday today❤️ Wish him a long and healthy life filled always with happiness and joy! My prayers will be with him today and every day of our lives🙏HAPPY BIRTHDAY to the love of my life❤️❤️ pic.twitter.com/QkHlKaYSWV
— Hema Malini (@dreamgirlhema) December 8, 2022
वहीं धर्मेंद्र के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म यमला पगला दीवाना 2 में देखा गया था। अब वह जल्द ही फिल्म अपने और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Pitru Paksha: इस दिन से शुरू होगा पितृ पक्ष, यह है पूरी List

Pradosh Vrat: आज है भाद्रपद मास का अंतिम प्रदोष, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

Budhwar Ke Achuk Upay: श्री गणेश’ को प्रसन्न करने के लिए इस दिशा में बैठकर करें पूजा, होगा हर सपना पूरा

पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के रुप में मनाई जाती है ईद-ए-मिलाद, जानिए त्योहार की खासियत