Dexter वेब सीरीज देख आफताब को मिला श्रद्धा के 35 टुकड़े करने का आइडिया, शव छिपाने के लिए खरीदा फ्रिज,बदबू मिटाने के लिए जलाता था अगरबत्ती

11/15/2022 11:57:44 AM

मुंबई: देश की राजधानी दिल्ली से हाल ही में एक खौफनाक घटना सामने आई जिसे सुन हर किसी का दिल दहल गया।  सबके मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि एक प्रेमी इतना क्रूर कैसे हो सकता है कि वह अपनी प्रेमिका की दरिंदगी से हत्या कर उसके लाश के टुकड़े-टुकड़े कर देता है। मुंबई की रहने वाली श्रद्धा  नाम की लड़की को उसके बॉयफ्रेंड आफताब ने दिल्ली में लाकर मार दिया। इतना ही नहीं मौत के घाट उतारने के बाद आफताब ने उसकी लाश के 35 टुकड़े किए। हत्या करने के बाद आरोपी आफताब ने लाश के टुकड़े रखने के लिए नया फ्रिज तक खरीदा।

PunjabKesari

बदबू दबाने के लिए आफताब रोजाना अगरबत्ती जलाता इसके बाद वह हर रात 2 बजे उठता और लाश के टुकड़े फेंकने निकल पड़ता। आफताब का चेहरा देख कोई भी अंदाज नहीं लगा सकता कि वह इतना क्रूर और निर्दयी हो सकता है। शनिवार को पुलिस ने आफताबको गिरफ्तार कर पांच दिन की कस्टडी में ले लिया। आफताब ने पुलिस को पूछताछ में श्रद्धा की हत्या की खौफनाक कहानी बताई। आफताब ने बताया कि उसे हत्या करने का आइडिया वेब सीरीज 'डेक्स्टर' देखकर आया था।

 

 

आखिर आफताब ने 'डेक्स्टर' वेब सीरीज में ऐसा क्या देखा था जो उसके दिलोदिमाग में बैठ गया? वैसे आफताब ने पुलिस को श्रद्धा की हत्या की जो कहानी सुनाई, वह कुछ वैसी ही है, जैसी 'दै फैमिली मैन 2' में दिखाई गई पर हत्या के लिए उसने 'डेक्स्टर' वेब सीरीज देखकर दिमाग लगाया।

PunjabKesari


'डेक्सटर' की कहानी 

डेक्सटर एक बच्चे की कहानी है जो 3 साल की उम्र में अनाथ हो गया था। उसने बचपन में अपनी मां के साथ जो क्रूरता देखी उसने उसके दिल-दिमाग पर बहुत बुरा असर डाला। उस बच्चे ने बचपन में अपनी मां की एक चेनसॉ या आरी जैसे हथियार से क्रूरतापूर्वक हत्या होते देखी थी।

PunjabKesari

 

इन लोगों को उतारता था मौत के घाट 

 इसके बाद डेक्सटर को मियामी पुलिस अफसर हैरी मॉर्गन गोद ले लेता है। हैरी 'डेक्सटर' के दिमाग में लगे सदमे को पहचान लेता है और फिर उसकी ऐसे क्रिमिनल्स की हत्या करने में मदद करता है। वह डेक्सटर की ऐसे मुजरिमों को मारने में मदद लेता है जो न्यायपालिका का गलत फायदा उठाकर खतरनाक कार्यों को अंजाम देते हैं और उन्हें सजा नहीं मिलती। 

PunjabKesari

 

हत्या के समय बरतता है सावधानी


अपने इस जघन्य काम को छुपाने के लिए डेक्सटर फॉरेंसिक एनालिस्ट के तौर पर काम करने लगता है। डेक्सटर जब हत्याएं करता है तो बड़ी सावधानी बरतता है। वह जिन कमरों में हत्या करके लाशें काटता है उन्हें पूरी तरह से प्लास्टिक से कवर करके रखता है। हाथों में ग्लव्स पहनता है। किसी को संदेह न हो और वह पकड़ा न जाए इसलिए वह लाशों और उनके टुकड़ों को अटलांटिक महासागर के गल्फ स्ट्रीम में फेंक देता है।

8 सीजन आ चुके हैं 

Dexter एक अमेरिकन क्राइम ड्रामा है जिसे पहली बार 1 अक्टूबर 2006 को रिलीज किया गया था। 7 नवंबर को  इस वेब सीरीज को री-लॉन्च किया गया। 'डेक्सटर' वेब सीरीज के अब तक कुल 8 सीजन आए हैं। इसमें माइकल सी हॉल ने डेक्सटर का किरदार निभाया था। अपराध और जुर्म की दुनिया पर पहले भी काफी फिल्में और प्रोजेक्ट्स बनते रहे हैं लेकिन ओटीटी के आ जाने से इस तरह के शोज और दुनिया भर के कंटेंट तक लोगों की पहुंच हो गई। इस तरह के विषयों पर बनी फिल्में और वेब सीरीज लोगों के दिमाग पर असर डाल रहे हैं उस पर ध्यान देने की जरूरत है।

 

'डेक्सटर' के लीड एक्टर की तरह 2 पर्सनैलिटी जी रहा था आफताब 

जिस तरह 'डेक्सटर' वेब सीरीज में लीड किरदार दो पर्सनैलिटी वाली जिंदगी जी रहा था और जिस तरह किसी को उसके जघन्य अपराधों का पता नहीं चला। आफताब भी वैसी ही जिंदगी जी रहा था। आफताब का मासूम चेहरा देख कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि यह वही हैवान है जिसने अपने हाथों से अपनी प्रेमिका श्रद्धा को मारा और फिर उसकी लाश को आरी से 35 टुकड़ों में काट डाला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News