बिग बाॅस 15 में बढ़ती हिंसा, अब टास्क के दौरान देवोलीना ने हाथ पर काटा तो भड़के Abhijeet Bichukale ने मारने के लिए उठाया पत्थर
1/19/2022 3:21:38 PM
मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बाॅस 15' में हिंसा बढ़ती ही जा रही है। शो में इस बार एग्रेशन के सभी रिकॉर्ड टूटने वाले हैं। कोई लोहे के औजार से वार कर रहा, कोई पूल में धकेल रहा तो कोई सामने वाले को उठाकर पटक रहा है। वहीं अब देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। देवीलीना ने जहां टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान अभिजीत बिचुकले के हाथ पर दांतों से काट लिया।
वहीं एक्ट्रेस की इस हरकत से गुस्साए अभिजीत बिचुकले ने उन्हें मारने के लिए पत्थर उठा लिया। हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें आप देख सकते हैं कैसे टिकट टू फिनाले रेस जंग का मैदान बन गई है। इस बाजी को जीतने के लिए घरवाले पूरा जोर लगा रहे हैं। कट टू फिनाले जीतने के लिए हर हद पार करने पर उतारू हो चले हैं।
बिचुकले टास्क के दौरान सभी की गेंद छीनते दिखे। पहले वे तेजस्वी प्रकाश की गेंद छीनते दिखे जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने उन्हें गेंद फेंककर मारी। इसके बाद तेजस्वी रोने लगती हैं।राखी सावंत ने तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा कि ये आसूं कार्ड क्यों।
तेजस्वी के बाद अभिजीत देवोलीना से गेंद खींचते दिखे। जवाब में देवोलीना अभिजीत के हाथ में दांत से काट देती हैं। देवोलीना के इस एग्रेशन को देख बिचुकले काफी गुस्सा गए और एक्ट्रेस के एविक्शन की डिमांड करते हुए कहा- इसने मुझे काटा है।
ये बल का प्रयोग है।सीधा दरवाजा खोलो इसके लिए। अभिजीत इस दौरान इतने गुस्से में थे कि उन्होंने देवोलीना को मारने के लिए पत्थर उठा लिया। बिचुकले को रश्मि देसाई ऐसा करने से रोकती हैं। अपकमिंग एपिसोड में टिकट टू फिनाले की जंग देखने के लिए फैंस बेसब्र हैं।