ईशा अंबानी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन: म्यूजिकल नाइट में अरिजीत सिंह अपने हिट गानों पर करेंगे परफॉर्म

12/8/2018 11:11:39 PM

मुंबईः देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी की शादी की रस्मों के लिए उदयपुर में तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। अंबानी परिवार की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी की सभी रस्में उदयपुर में होंगी। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 8 और 9 दिसंबर को होगा। इस सिलेब्रेशन में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारें उदयपुर पहुंच चुके हैं।
PunjabKesari
PunjabKesari


इसके आलावा इसमें शामिल होने के लिए देश-विदेश से 1800 मेहमानों को बुलाया गया है। 1500 मेहमान चार्टर्ड प्लेन से आ रहे हैं। खबरों की मानें तो उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह से देर रात तक करीब 90 फ्लाइट्स पहुंचीं। इनमें से 50 चार्टर्ड और 40 नियमित फ्लाइट्स थीं। मेहमानों के लिए एक निजी कंपनी के 92 चार्टर्ड प्लेन हायर किए गए हैं। सेरेमनी में बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा मेहमानों को रैंप वॉक करवाएंगे, वहीं अरिजीत सिंह अपने हिट गानों पर परफॉर्म देंगे। इसी के साथ खबरें ये भी है कि  समारोह में हॉलीवुड सिंगर बियोंसे नोल्स भी परफॉर्म कर सकती हैं।
PunjabKesari
PunjabKesari
ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए विदेशी मेहमानों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। जहां शुक्रवार देर रात अनिन कपूर पत्नी सुनीता के साथ उदयपुर पहुंच चुके हैं। वहीं बेस्ट फ्रेंड ईशा की शादी में शामिल होने के लिए प्रियंका पति निक जोनास के साथ वैन्यू पर पहुंची हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News