Pics: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में दिखाएगी अपना जलवा

12/8/2016 10:49:59 PM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में इंटरनेशनल फिल्मों और शो में व्यस्थ हैं। लेकिन वो अभी भी बॉलीवुड फिल्मों को बहुत मिस करती हैं और जल्द से जल्द हिंदी फिल्म करना चाहती हैं।  
 
प्रियंका इन दिनों अमेरिका के पॉपुलर शो 'क्वांटिको 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में टि्वटर पर हुए एक सवाल-जवाब के सेशन में एक फैन ने पूछा कि वो बॉलीवुड को मिस करती हैं तो उन्होंने अपने फैन को जवाब दिया कि वो हिंदी फिल्मों में एक्टिंग को बहुत मिस कर रही हैं और वो अब अगली बॉलीवुड फिल्म करने के लिए बिल्कुल इंतजार नहीं कर सकती हैं।
 
उनके एक फैन ने उनसे पूछा कि दूसरी बार पीपुल्स च्वाइस अवार्ड में शामिल होने पर वह कैसा महसूस कर रही हैं, तो इस पर प्रियंका ने कहा कि यह उनके लिए शानदार व गौरवपूर्ण एकस्पीरियंस रहा है। 
 
गौरतलब है कि प्रियंका इन दिनों न्‍यूयॉर्क में रह रही हैं और क्‍वांटिको सीरीज का दूसरा सीजन शूट कर रही हैं। इसके साथ ही वह जल्‍द ही अपने पहली हॉलीवुड एक्‍शन-कॉमेटी फिल्‍म 'बेवॉच' में भी नजर आने वाली हैं। प्रियंका की यह फिल्‍म 26 मई 2017 को रिलीज होगी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News