इस वजह से बदला 'दीपवीर' के हनीमून का प्रोग्राम, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

11/29/2018 4:50:20 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दूसरा रिसेप्शन मुंबई की ग्रैंड हयात होटल में ऑर्गेनाइज किया। इसके अलावा 1 दिसंबर को एक और रिसेप्शन पार्टी होने वाली है। इसके अलावा रणवीर अपनी आगामी फिल्म सिम्बा की शूटिंग में बिजी हैं।

PunjabKesari, दीपिका पादुकोण image, रणवीर सिंह image, रिसेप्शन पार्टी image


टाइटल सॉन्ग की शूटिंग 


खबरों के मुताबिक रणवीर सिंह की इस फिल्म की शूटिंग ज्यादा तर ख़त्म हो चुकी हैं। लेकिन अभी भी फिल्म के लिए एक टाइटल सॉन्ग शूट करना बाकी है। फिल्म का टाइटल सॉन्ग गोवा या फिर मुंबई में शूटिंग होने की बात सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि रणवीर और सारा अली खान अगले 2 दिनों में इसकी शूटिंग भी पूरी कर लेंगे। फिल्म रिलीज होने में भी कुछ ही दिन बचे हैं। साथ ही इस फिल्म का प्रमोशन का भी दौर शुरू हो जाएगा। इसके बाद फिर रणवीर सिंह अपनी नई नवेली दुल्हन को वक्त देते हुए हनीमून पर जाएंगे।

PunjabKesari, दीपिका पादुकोण image, रणवीर सिंह image, रिसेप्शन पार्टी image


महज कुछ दिनों का होगा हनीमून


उनका यह हनीमून महज कुछ दिनों का होगा, क्योकि रणवीर इसके बाद फिल्म 'गली बॉय' की शूटिंग पूरी करनी है। वहीं दीपिका ने भी डायेरक्टर मेघना गुलजार की फिल्म साइन की हैं, जिसकी शूटिंग उन्हें भी करनी हैं।

PunjabKesari, दीपिका पादुकोण image, रणवीर सिंह image, रिसेप्शन पार्टी image

फिल्म की बात करें तो सिम्बा को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान के अलावा सोनू सूद अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी।

PunjabKesari, दीपिका पादुकोण image, रणवीर सिंह image, रिसेप्शन पार्टी image


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News