पति रणवीर का हाथ थाम शादी में पहुंची दीपिका, ट्रेडिशनल अवतार में दोनों ने लूट ली महफिल

12/13/2018 1:14:48 PM

मुंबईः दुनिया के सबसे अमीर घराने की बेटी ईशा अंबानी ने 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। ये शादी अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में हुई। इस शादी में बॉलीवुड स्टार्स से लेकर कई महान हस्तियां शामिल हुईं। वहीं नवविवाहित जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी इस शादी में पहुंचे थे। हमेशा की तरह इस बार भी दोनों ने एक ही रंग के कपड़े पहने थे।

 

PunjabKesari, ईशा अंबानी इमेज, आनंद पीरामल इमेज, दीपिका पादुकोण इमेज, रणवीर सिंह इमेज

 

जहां दीपिका ने रेड ब्लाउज संग अॉफ व्हाइट और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी, वहीं रणवीर ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। इस समय दोनों बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे। गाड़ी से उतर दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम मीडिया को कई पोज दिए। तस्वीरों में दीपवीर की लव कैमिस्ट्री साफ दिख रही थी। 

 

PunjabKesari, ईशा अंबानी इमेज, आनंद पीरामल इमेज, दीपिका पादुकोण इमेज, रणवीर सिंह इमेज

 

बता दें कि सामने आई तस्वीरों में ईशा दुल्हन के लिबाज में काफी सुंदर दिख रही हैं। तस्वीरों में वह मंडप तक जा रही हैं, जिसमें उनके दोनों भाई लाल चूनर पकड़े हुए दिख रहे हैं और ईशा चल रही हैंं। ईशा ने अपनी शादी के लिए ऑफ व्हाइट लहंगा चुना। साथ ही लाल चूनर भी कैरी की। वहीं आनंद पीरामल भी ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में जच रहे थे। 

 

PunjabKesari, ईशा अंबानी इमेज, आनंद पीरामल इमेज, दीपिका पादुकोण इमेज, रणवीर सिंह इमेज

 

कन्यादान पर भावुक हुए नीता-मुकेश 


सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें ईशा की मां नीता और पिता मुकेश अंबानी काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। दरअसल, कन्यादान की रस्मों के बीच दोनों काफी भावुक हो गए और बेटी ईशा भी काफी इमोशनल हो गईं। वहीं कन्यादान के समय आमिताभ बच्चन ने शादी में आए मेहमानों को कन्यादान की रस्म के महत्व के बारे में बताया।

 

PunjabKesari, ईशा अंबानी इमेज, आनंद पीरामल इमेज, दीपिका पादुकोण इमेज, रणवीर सिंह इमेज

 


जयमाला की रस्म 

 

ईशा और आनंद की जयमाला की रस्म आम शादियों की तरह ही हुई। इस दौरान आनंद को उनके दोस्तों ने कंधे पर उठा लिया, जिसके बाद ईशा आनंद को जयमाला नहीं डाल पाईं तो उनके भाई आगे आए। अनंत और आकाश अंबानी ने ईशा को कंधों पर उठा लिया। इस तरह दोनों ने एक-दूसरे को जयमाल पहनाई।

 

PunjabKesari, ईशा अंबानी इमेज, आनंद पीरामल इमेज, दीपिका पादुकोण इमेज, रणवीर सिंह इमेज


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News