दीपिका से अपने कपड़े सिलेक्ट करवाते हैं रणवीर, अवॉर्ड फंक्शन में खोले पत्नी ने कई बेडरूम सीक्रेट्स
2/21/2019 5:00:07 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल में से एक हैं। शादी के बाद दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में दीपवीर फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स का हिस्सा बने।
दीपिका ने 'वूमेन ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड अपने नाम किया, वहीं रणवीर को 'मैन ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा इन दोनों को 'ब्यूटीफुल कपल ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड भी मिला है। इस अवॉर्ड फंक्शन में दीपवीर ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के कई राज खोले। वहीं, दीपिका ने रणवीर के कुछ बेडरूम सीक्रेट्स शेयर किए हैं।
दीपिका ने बताया कि रणवीर काफी देर तक शॉवर लेते हैं। टॉयलट में भी काफी लंबे वक्त तक रहते हैं। साथ ही दीपिका ने ये भी बताया कि तैयार होने के लिए भी रणवीर काफी वक्त लगाते हैं। वह बेड में भी काफी वक्त लगाते हैं। दीपिका की इस बात को सुनकर ऑडियंस हंसने लगी। फिर दीपिका ने खुद की बात को ठीक ढंग से बताते हुए कहा कि मेरा मतलब बिस्तर पर सोने के लिए जाने पर भी काफी वक्त लगाते हैं। फिर दीपिका ने पति रणवीर के कपड़ों को लेकर कहा कि जब भी रणवीर कहीं जाने के लिए कपड़े सिलेक्ट करते हैं तो पहले वह उन्हें दिखाते हैं। मेरे अप्रूव करने के बाद ही वह उन कपड़ों को पहनते हैं।
बता दें कि रणवीर और दीपिका ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में सिंधी और कोंकणी रीति रिवाज से शादी की थी। दीपवीर की शादी काफी प्राइवेट तरीके से हुई और इस वेडिंग सेरिमनी में इन दोनों के परिवार वालों के अलावा कुछ बेहद करीबी लोगों को इनवाइट किया गया था।