नए साल पर दीपिका पादुकोण का पहला पोस्ट, आडियो शेयर कर फैंस कहा-''हैप्पी न्यू ईयर''
1/1/2021 1:32:59 PM
मुंबई: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने नए साल से एक दिन पहले फैंस को झटका दिया। उन्होंने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स से पोस्ट डिलीट कर दिए। सोशल मीडिया पर दीपिका की फैन फॉलोइंग की संख्या करोड़ों में है।
ऐसे में फैंस के मन में तमाम सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उनके अकाउंट से सारे पोस्ट डिलीट क्यों किए। किसी ने कहा कि दीपिका ने खुद अपने पोस्ट डिलीट किए हैं तो किसी ने कहा कि हो सकता है, दीपिका का अकाउंट हैक हो गया होगा।
इसी बीच अब दीपिका ने एक ऑडियो जारी कर फैंस को नए साल की बधाई दी। इस ऑडियो के सामने आने के बाद साबित हो गया कि दीपिका ने खुद ही अपने पोस्ट डिलीट किए थे। ना कि उनका अकाउंट हैक हुआ था।
It’s 1.1.2021!
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) January 1, 2021
Happy New Year Everyone!❤️
What are you grateful for...? pic.twitter.com/mGMb8ofJ0a
दीपिका ने ऑडियो में कहा- 'हाए एव्रीवन। मेरी ऑडियो डायरी में आपका स्वागत है। यह मेरी फीलिंग्स का एक रिकॉर्ड है। आप सब मेरी बातों से सहमत होंगे कि साल 2020 हर किसी के लिए एक अनिश्चितताओं का साल रहा लेकिन मेरे लिए यह ग्रेटिट्यूड का साल रहा है। साल 2021 के लिए मैं खुद और मेरे आसपास के लोगों के लिए अच्छे स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए प्रार्थना कर सकती हूं। हैप्पी न्यू ईयर।' दीपिका का ये ऑडियो क्लिप सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है।
दीपिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह शाहरुख खान के साथ 'पठान' फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा वे शकुन बत्रा की फिल्म में भी काम कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे जैसे स्टार्स नजर आएंगे। दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में भी नजर आएंगी।