मैडम तुसाद में लगा दीपिका का वैक्स स्टेच्यू, देख पति रणवीर ने दिया ऐसा रिएक्शन

3/14/2019 4:20:01 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का लंदन के मैडम तुसाद में वैक्स स्टेच्यू लगवाया गया है। हाल ही में अब उनके स्टेच्यू की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari, दीपिका पादुकोण इमेज, दीपिका पादुकोण फोटो, दीपिका पादुकोण पिक्चर, रणवीर सिंह इमेज, रणवीर सिंह फोटो, रणवीर सिंह पिक्चर

तस्वीरों में दीपिका और रणवीर स्टेच्यू लगने के बाद काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में दीपिका के माता-पिता भी नजर आ रहे हैं। सभी परिवार वाले काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं।

PunjabKesari, दीपिका पादुकोण इमेज, दीपिका पादुकोण फोटो, दीपिका पादुकोण पिक्चर, रणवीर सिंह इमेज, रणवीर सिंह फोटो, रणवीर सिंह पिक्चर

स्टेच्यू को देखकर परिवार वाले नहीं बल्कि रणवीर भी काफी हैरान दिख रहे हैं। एक बार तो आप भी उनके स्टेच्यू को देखकर धोखा खा जाएंगे कि दोनों में से कौन सी असली दीपिका हैं। 

PunjabKesari, दीपिका पादुकोण इमेज, दीपिका पादुकोण फोटो, दीपिका पादुकोण पिक्चर, रणवीर सिंह इमेज, रणवीर सिंह फोटो, रणवीर सिंह पिक्चर

बताया जा रहा है कि दीपिका पिछले साल स्टेच्यू के लिए माप देने लंदन गई थीं। इस स्टेच्यू को बनने में लगभग एक साल का वक्त लगा। जानकारी के मुताबिक लंदन के बाद दिल्ली के मैडम तुसाद में भी दीपिका का वैक्स स्टेच्यू लगाया जाएगा।

PunjabKesari, दीपिका पादुकोण इमेज, दीपिका पादुकोण फोटो, दीपिका पादुकोण पिक्चर, रणवीर सिंह इमेज, रणवीर सिंह फोटो, रणवीर सिंह पिक्चर

एयरपोर्ट पर हुए थे स्पॉट 

लंदन जाने से पहले बीते दिनों दीपवीर कूल अंदाज में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। जहां रणवीर डूड लुक में दिखाई दिए थे, वहीं दीपिका ऑरेंड कलर के ट्रैक सूट में काफी स्टाइलिश नजर आईं थीं। दोनों ने मीडिया कैमरा को जमकर पोज भी दिए थे। 

PunjabKesari, दीपिका पादुकोण इमेज, दीपिका पादुकोण फोटो, दीपिका पादुकोण पिक्चर, रणवीर सिंह इमेज, रणवीर सिंह फोटो, रणवीर सिंह पिक्चर

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द मेघना गुलजार की फिल्म ‘छपाक’ में नजर आएंगी। इस फिल्म की कहानी एसिड अटैक से पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है और इस फिल्म को लेकर दीपिका भी काफी एक्साइटेड भी हैं। इस फिल्म में विक्रांत मैसी भी अहम किरदार में हैं। वहीं, रणवीर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की बायोपिक ’83’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म ‘तख्त’ में भी नजर आएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News