पिता प्रकाश के बर्थडे पर फैमिली संग तिरुपति टेंपल पहुंची दीपिका, मंदिर में नंगे पांव..दोनों हाथ जोड़े कुछ इस अंदाज में स्पॉट हुईं एक्ट्रेस

6/10/2022 1:07:26 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने खूब जलवा बिखेरा। फैशन शो में अपने लुक्स से लोगों का दिल जीतने वाली दीपिका अब अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम एंजॉय करती नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने पिता प्रकाश पादुकोण के जन्मदिन पर तिरुपति मंदिर के दर्शन करने पहुंची, जहां से उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

PunjabKesari

 

तस्वीरों में दीपिका पादुकोण लाइट पिंक चिकनकारी सूट में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने सुनहरे बॉर्डर वाला मजेंटा कलर का दुपट्टा कैरी किया है और चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है।

PunjabKesari

 

बालों का लो बन बनाए दीपिका ने अपने लुक को कंप्लीट किया है, जिसमें वह बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। दोनों हाथ जोड़े और नंगे पांव एक्ट्रेस कैमरे के सामने पोज दे रही हैं।

PunjabKesari

 

इस दौरान एक्ट्रेस के पीछे उनके पिता भी शॉल लिए नजर आ रहे हैं। दीपिका के साथ उनकी बहन और मां भी तिरुपति मंदिर दर्शन के लिए उनके साथ गईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone Fanpage 👑 (@live.love.deepika_)


काम की बात करें तो दीपिका को आखिरी बार फिल्म गहराइयां में देखा गया था। इसके अलावा अब उनके पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। वह शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म पठान में दिखाई देंगी। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News