'ड्रामेटिक' लुक के कारण ट्रोल हुईं दीपिका, फैंस बोले- अब लग रही हो रणवीर सिंह की वाइफ

5/18/2019 1:11:41 PM

मुंबई: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में बाॅलीवुड स्टार्स का जलवा कायम है। इस मौके पर दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत जैसी एक्ट्रेसेस ग्लैमर का जलवा बिखेर रही हैं। शुक्रवार रात को कान्स के दूसरे दिन दीपिका पादुकोण का नया लुक देखने को मिला।

 

अपने लुक की तस्वीरें दीपिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में दीपिका लाइट ग्रीन कलर की ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं।

PunjabKesari

ड्रेस में फ्रिल डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बालों में Emily London का Headwear पहना है।

PunjabKesari

स्मोकी आईमेकअप, न्यूड लिप्स, मीडिल पार्टेड टाइट बन और बो दीपिका की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।

PunjabKesari

फैंस को दीपिका का यह लुक पसंद नहीं आया। लोगों ने दीपिका के इस लुक को लेकर ट्रोल करना शुरु कर दिया।

 

PunjabKesari

 

एक यूजर ने लिखा- अब लग रही हो रणवीर सिंह की वाइफ। कच्चे आम फ्लेवर का बर्फ का गोला।

PunjabKesari

दूसरे यूजर ने लिखा- दीपिका का गाउन वैसे ही इतना ड्रामेटिक है तो ये हेयरबैंड लगाने की जरूरत क्या थी। ये कोई फैशन सेंस हैं।

PunjabKesari

 

 एक ने लिखा दीपू प्रियंका चोपड़ा जैसी जोकर मत बन।

PunjabKesari

बता दें कि फेस्टिवल के पहले दिन दीपिका ने ब्लैक और वाइट Dundas गाउन पहना था। हाई पोनीटेल ने उनकी अपीयरेंस को और अच्छा बना दिया था।

 

PunjabKesari

दीपिका के काम की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म 'छपाक' है। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। इसमें एक्टर विकरांत मैसी उनके पति का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी।  

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News