रणवीर की साली ने किया प्यार का इजहार,लिखा- आई लव जीजू

12/25/2018 9:15:16 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण संग इटली के लेकर कोमों में शादी रचाई। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर दोनों की शादी काफी चर्चा में है। शादी के बाद दोनों काफी खुश हैं।

 

PunjabKesari

जहां दीपिका अपनी ननंद रितिका भवनानी के काफी क्लोज हैं। वहीं रणवीर की साली और गोल्फर अनीशा पादुकोण भी अपने जीजू की बेहद चहेती हैं।  हाल ही में अनीशा ने एक बेहद ही प्यारा मेसेज रणवीर के लिए ट्विटर पर शेयर किया। इस ट्वीट के बाद दोनों की आपस की बाॅडिंग साफ दिखाई दे रही है। 

PunjabKesari

दरअसल, रणवीर सोशल मीडिया पर अक्सर फैन्स के साथ सीधे रूबरू होते हैं। हाल ही में रणवीर  सोशल मीडया पर फैन्स के सवालों का जवाब देने के लिए आए थे। इसी दौरान उनकी साली अनीशा ने रणवीर के लिए 'आई लव जीजू' लिखा था। जो रणवीर के लिए अनीशा के प्यार का सबूत है। बता दें कि इससे पहले भी दीपिका-रणवीर की शादी के दौरान अनीशा ने ट्विटर पर एक तस्वीरशेयर की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था-'रब ने बना दी जोड़ी'।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News