स्वर्ण मंदिर माथा टेकने के बाद मुंबई लौटे ''दीपवीर'', एयरपोर्ट पर पत्नी को प्यार से निहारते दिखे रणवीर

11/15/2019 2:32:34 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। कपल ने  14 नवंबर को अपनी पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। वीरवार को जहां यह कपल फैमिली संग तिरुपति मंदिर पहुंचा था। वहीं आज सुबह दीपवीर अमृतसर में स्वर्ण मंदिर माथा टेकने पहुंचा।

PunjabKesari

इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं। इसी बीच कुछ मिनट पहले ही इस कपल को फैमिली संग मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान दोनों उसी आउटफिट में दिखे जो उन्होंने हरमंदिर साहिब माथा टेकने के संय पहनी थी।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो दीपिका महरून कलर के सूट में खूबसूरत दिखीं। मिनिमल मेकअप, मांग में सिंदूर, गले का नेकलेस उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। इस दौरान उन्होंने सिर पर पल्लू लिया था।

PunjabKesari

वहीं रणवीर भी पत्नी से मिलते जुलते कलर की एथनिक वियर में हैंडसम दिखे।

PunjabKesari

एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही पावर कपल ने अपने परिवार के साथ मीडिया को कई पोज दिए।

PunjabKesari

इस दौरान रणवीर दीपिका को प्यार से निहारते दिखे। दीपवीर की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

काम की बात करें तो दीपिका लक्ष्मी अग्रवाल की लाइफ पर बनी फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ विक्रांत मैसी हैं। इसके अलावा वह पति रणवीर के साथ कबीर खान की फिल्म '83' में नजर आएंगी। शादी के बाद यह दोनों की एक-साथ पहील फिल्म होगी।  

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News