ब्लैक बॉर्डर वाली व्हाइट साड़ी में दीपिका का हुस्न-ए-जलवा, शाहरुख खान की गाल पर Kiss कर जीत लिया हर एक दिल

9/16/2023 3:36:47 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों खूब जलवे बिखेर रही हैं। फिल्म ने महज कुछ ही दिनों में छप्परफाड़ कमाई कर ली है। इसी बीच बीती शुक्रवार फिल्म की सक्सेस के सिलसिले में मुंबई में एक इवेंट आयोजित हुआ, जहां शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण समेत फिल्म के सभी क्रू मेंबर पहुंचे। इवेंट में दीपिका खूब लाइमलाइट चुराती दिखीं और सबसे ज्यादा तब जब उन्होंने किंग खान की गाल पर किस किया। यह तस्वीरें अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की है, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

इवेंट में दीपिका पादुकोण ब्लैक बॉर्डर वाली व्हाइट साड़ी में बेहद गॉर्जियस दिखीं। आंखों में काजल, न्यूड लिपस्टिक, कानों में खूबसूरत इयरिंग्स उनकी खूबसूरती को चार-चांद लगाते दिखे।

 

PunjabKesari

इस लुक को दीपिका ने लो बन से कंप्लीट किया। फैंस को एक्ट्रेस का ये लुक काफी पसंद रहा है। वहीं इस मौके पर शाहरुख खान ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लगे।

PunjabKesari


इवेंट की तस्वीरें दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह कैमरे के सामने हुस्न-ए-जलवा दिखा रही हैं।

PunjabKesari

 

वहीं आखिरी तस्वीर में दीपिका, शाहरुख के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीर फैंस का खूब दिल जीत रही है।

PunjabKesari
बता दें, शाहरुख खान स्टारर  'जवान' में दीपिका पादुकोण कैमियो रोल में नजर आई हैं, जबकि साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में हैं। एटली कुमार के निर्देशन में यह फिल्म अब तक 660 करोड़ से ज्यादा का व्यापार कर चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News