स्ट्रिप ऑफ शोल्डर ड्रेस में छाईं दीपिका पादुकोण, पत्नी के रेड लुक पर  कायल हुए रणवीर सिंह

11/13/2019 8:56:04 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से वह हर किसी का दिल चुरा लेती हैं। इसके साथ ही उनकी फैशन सेंस को भी लोग काफी पसंद करते हैं।

PunjabKesari,Deepika Padukone image, Deepika Padukone photo, Deepika Padukone pictures

'मस्तानी' एक्ट्रेस का फैशन हमेशा ही टाॅप पर रहता है। वह जो भी कैरी करती हैं उनमें उनका स्वैग और स्टाइल देखते ही बनता है।  दीपिका की स्माइल पर तो लोग मर मिटते हैं।

PunjabKesari,Deepika Padukone image, Deepika Padukone photo, Deepika Padukone pictures

हाल ही में 'मिसेज भवनानी' ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत लग रही है। सामने आईं इन तस्वीरों में दीपिका रेड कलर की स्ट्रिप ऑफ शोल्डर ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। दीपिका ने अपने इस लुक को  लाइट मेकअप,रेड लिपस्टिक और मैसी पौनीटेल के साथ पूरा किया है।

PunjabKesari,Deepika Padukone image, Deepika Padukone photo, Deepika Padukone pictures

इसके साथ ही उन्होंने कानों में गोल्डन हुप्स और साथ गले में खूबूसरत पैंडल पहने हुए थे। दीपिका कैमरे में दिलकश अंदाज में पोज दे रही हैं। दीपिका  इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं दीपिका का फैशन सेंस देखकर पति रणवीर सिंह भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए।

PunjabKesari,Deepika Padukone image, Deepika Padukone photo, Deepika Padukone pictures

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका मेघना गुलज़ार की फिल्म 'छपाक' में भी नजर आएंगी। इसमें उनके साथ विक्रांत मैसी हैं। यह फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज़ हो रही है।

PunjabKesari,Deepika Padukone image, Deepika Padukone photo, Deepika Padukone pictures

इसके अलावा वह पति रणवीर सिंग के साथ कबीर खान की 'फिल्म 83' में नजर आएंगी। फिल्म में रणवीर पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की भूमिका में हैं, जबकि दीपिका फिल्म में उनकी पत्नी रोमी के किरदार को निभाएंगी। वहीं दीपिका 'महाभारत' पर आधारित एक नई फिल्म में द्रौपदी के किरदार में दिखेंगी। 

PunjabKesari,Deepika Padukone image, Deepika Padukone photo, Deepika Padukone pictures

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News