पति रणवीर के साथ होली नहीं खेलेंगी दीपिका, जा रही हैं दिल्ली, बताई ये वजह

3/20/2019 12:27:33 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद ये पहली होली है। मगर ये दोनों अपनी शादी की पहली होली एक-साथ नहीं मना पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक होली के त्योहार पर दीपिका का शूट‍िंग शेड्यूल है। इस वजह से एक्ट्रेस शादी के बाद पति रणवीर के साथ होली के जश्न पर नहीं होंगी। दीप‍िका पादुकोण पहली बार बतौर प्रोड्यूसर फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म 'छपाक' से कदम रख रही हैं। इस फिल्म की शूट‍िंग का शेड्यूल सोमवार से द‍िल्ली में शुरू होना है। इस ल‍िए दीप‍िका 21 मार्च बुधवार के द‍िन मुंबई से द‍िल्ली रवाना हो जाएंगी। दीपिका ने मंगलवार को एक अवॉर्ड शो में मीड‍िया से बातचीत में बताया भी कि होली पर बस काम करना है। कोई सेलिब्रेशन प्लान नहीं किया है। 

 

PunjabKesari, दीपिका पादुकोण इमेज, दीपिका पादुकोण फोटो, दीपिका पादुकोण पिक्चर, रणवीर सिंह इमेज, रणवीर सिंह फोटो, रणवीर सिंह पिक्चर,


फिल्म में 'छपाक' की बात करें तो दीप‍िका इसमें लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी एस‍िड अटैक सर्वाइवर की लाइफ पर आधारित है। फिल्म की तैयारी बीते कई द‍िनों से दीप‍िका कर रही हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News