Deepika Padukone को नहीं पसंद रणवीर सिंह का ऐसा लुक! एक्ट्रेस ने किया खुलासा

8/20/2023 2:05:11 PM

मुंबई। अच्छे दोस्त से शादी तक का सफर तय करने वाले बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। कपल ऑफस्क्रीन तो एक साथ कमाल का लगता ही हैं लेकिन ऑनस्क्रीन भी इनकी जोड़ी सुपरहिट है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने फैंस के लिए अक्सर कपल गोल सेट करते हैं।

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने रणवीर को लेकर एक खास बात का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हे रणवीर बिना दाड़ी के बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। दीपिका ने रणवीर के लुक के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हे रणवीर बिना दाड़ी के ऑनस्क्रीन भी पसंद नहीं आते हैं। एक्ट्रेस को जब एक्टर की बिना दाड़ी वाली फोटो दिखाई गई तो दीपिका ने उसे 10/4 रेटिंग दी।

आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका की पहली मुलाकात फिल्म 'राम लीला' के लिए संजय लीला भंसाली के द्वारा आयोजित एक डिनर पार्टी में हुई थी। फिर फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोस्ती भी प्यार में बदल गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News