गिरफ्तारी: दीपिका पादुकोण के को-स्टार की शर्मनाक करतूत, 20 से ज्यादा महिलाओं का किया रेप, हो सकती है 10 साल की जेल!

8/2/2021 8:27:44 AM

लंदन: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज'  में काम कर चुके एक्टर क्रिस वू को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। क्रिस वू पर 20 से ज्यादा महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। दरअसल, बीते महीनें क्रिस पर एक 18 वर्षीय चीनी छात्रा ने जबरन यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया था। छात्रा ने चाइनीस मीडिया को बताया था कि क्रिस ने उन्हें शराब पिलाने के बाद यौन संबंध बनाने का लालच दिया था।

PunjabKesari

पीड़िता ने कहा-'क्रिस वू की टीम ने उन्हें म्यूजिक वीडियो में लेने का लालच देकर घर बुलाया था। इतना ही नहीं पीड़िता ने कहा  सात अन्य महिलाओं ने भी उसे बताया है कि क्रिस वू ने उनके साथ भी दुष्कर्म किया है।'

PunjabKesari

क्रिस वू पर आरोप लगाने के बाद से ही 24 अन्य महिलाएं भी आगे आईं हैं।  उन्होंने पॉप स्टार पर अनुपयुक्त व्यवहार करने और दुष्कर्म का आरोप लगाया है।  अब इस मामले में एक्टर को हिरासत में लिया गया है। 

PunjabKesari

इस मामले में बीजिंग में पुलिस अधिकारियों ने कहा पॉप स्टार पर ये कार्रवाई ऑनलाइन आरोपों पर केंद्रित है।  30 साल के पॉप स्टार क्रिस वू ने यौन संबंध बनाने के लिए कई बार युवा महिलाओं को धोखा दिया। 

PunjabKesari

 

10 साल की होगी सजा 

वकीलों का कहना है कि अगर आरोप तय होते हैं तो क्रिस वू को चीन में ही सजा पूरी करनी होगी। आरोपी पाए जाने पर एक्टर को 10 साल की सजा हो सकती है। साथ ही सजा पूरी करने के बाद ही उन्हें कनाडा प्रत्यर्पित किया जाएगा। हालांकि क्रिस पहले इन आरोपों का खंडन कर चुके हैं। वहीं,कैनेडियन एंबेसी ने भी इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

PunjabKesari

बता दें कि क्रिस वू ने 2017 में आई फिल्म 'एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के साथ डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण अहम भूमिका थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News