रणवीर की लेडी लव दीपिका ने एेसे सेलिब्रेट किया बॉयफ्रेंड का बर्थडे, वीडियो हुई वायरल

7/7/2018 6:19:32 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह 6 जुलाई को 33 साल के हो गए हैं। उनके बर्थडे पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने उन्हे विश किया। वहीं उनकी लेडी लव दीपिका पादुकोण ने भी रणवीर के बर्थडे पर जमकर डांस किया, जिसकी झलक उनकी इंस्टा स्टोरी में देखने को मिल रही है। दीपिका के एक फैन पेज पर भी ये क्लिप शेयर की है जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

PunjabKesari

वीडियो की बात करें तो दीपिका बॉयफ्रेंड रणवीर के बर्थडे पर काफी उत्साहित नजर आईं। वीडियो में वह काफी काफी खुश और डांस करती हुई नजर आईं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया हे हॉटी रणवीर, आज तुम्हारा बर्थडे है।


बता दें कि दीपिका और रणवीर इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक दोनों 10 नवंबर को शादी करने वाले हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक रणवीर-दीपिका या फिर उनके परिवारवालों ने कई स्टेटमेंट नहीं दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News