रामायण में देवी सीता का किरदार निभा पॉपुलर हुई थी दीपिका, अब इस फिल्म में करेंगी वापसी

11/12/2017 5:46:40 PM

मुंबई: टीवी 90 के दशक में "रामायण" सीरियल तो आप सबको याद ही होगा। इस सीरियल को देखने के लिए लोग बेसब्री से इंचजार करते थे। लेकिन इस शो में दीपिका चिखलिया ने देवी सीता का यादगार किरदार निभाया था। इस रोल ने उन्हें घर-घर में पहचाना जाने वाला चेहरा बना दिया था। इसके बाद उन्होंने राज किरण के साथ फिल्म सुन मेरी लैला के जरिए बॉलीवुड में सफल डेब्यू किया था।

PunjabKesari

पहली फिल्म की सफलता उन्हें बॉलीवुड में वो मुकाम नहीं दिला पाई जिसकी उन्हें चाहत थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया।अब सालों बाद दीपिका फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करने वाली हैं। उनकी इस फिल्म का नाम "गालिब" है जिसमें वो गालिब की मां का किरदार निभाएंगी। फिल्म की कहानी अफजल गुरु के बेटे गालिब गुरु पर आधारित है।

PunjabKesari

खबरों की मानें तो एक्ट्रेस ने गुजराती कॉस्मैटिक बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से शादी करने के बाद किसी भी शो या फिल्म में काम नहीं किया था। वो अपने पति के ही बिजनेस में हाथ बंटाने लगी थीं। उनकी दो बेटियां निधि और जूही हैं। हाल ही में आपने दीपिका को कलर्स गुजराती शो छूटा छेड़ा सीजन 2 को होस्ट करते हुए देखा होगा। यह शो असल जोड़ियों की जिंदगी में आने वाली समस्याओं को दूर करने की कोशिश करता था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News