तेल मालिश..धूप में स्नान..Vit D लेना..न्यू मॉम देबिना बनर्जी ने शेयर की बेबी रूटीन, लेटेस्ट तस्वीर में बिस्तर पर लेटी दूध पीती दिखीं लियाना

4/23/2022 12:59:00 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. शादी के 11 साल बाद मां बनी देबिना बनर्जी इन दिनों बेटी को गोद में खिलाने का सुख ले रही है। एक्ट्रेस ने 3 अप्रैल को बेटी लियाना को जन्म दिया था। अब वो उसके हर दिन को खास अंदाज में मनाती हैं। हाल ही में देबिना ने अपनी लाडली की एक नई झलक शेयर करते हुए खास पोस्ट किया। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस भी कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


देबिना बनर्जी ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें उनकी बेटी बिस्तर पर लेटी हुई दूध पीती नजर आ रही हैं। हालांकि इस तस्वीर में लियाना का चेहरा ब्लर किया गया है और उसके नन्हें पैर बेहद प्यारे लग रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर कर देबिना ने कैप्शन में लिखा- आज की सुबह की दिनचर्या हर दूसरे दिन की तरह है। सुबह 6 बजे उठना... सिर और शरीर की तेल से 20 मिनट तक अच्छी तरह मालिश करना। फिर सुबह-सुबह धूप में स्नान करना.. प्राकृतिक विटामिन डी को लेना। फिर नहाने की प्रक्रिया.. और थोड़ा गर्म दूध।
आह… और हमें फिर से नींद आने लगती है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

देबिना के इस पोस्ट को देखकर साफ कहा जा सकता है कि बच्चे की केयर करना और उसके साथ दिन बिताने जैसी खुशी उन्हें बेहद सुख देती है। फैंस भी उनके इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

 

 


बता दें, देबिना बनर्जी ने साल 2011 में एक्टर और पति गुरमीत चौधरी से शादी की थी। शादी के 11 साल बाद यानि 3 अप्रैल, 2022 में कपल ने बेटी लियाना का अपनी दुनिया में स्वागत किया। दोनों ने बेहद शानदार अंदाज में जन्म के बाद बेटी का घर में वेल्कम किया था। इतना ही नहीं, बेटी के जन्म की खुशी में कपल ने हाल ही में मीडिया को मिठाई भी बांटी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News