हॉलीवुड एक्टर डेविड लैंडर का निधन, 73 साल में ली अंतिम सांस

12/7/2020 10:43:17 AM

मुंबई. हॉलीवुड से बुरी खबर सामने आई है। एक्टर डेविड लैंडर का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी डेविड लैंडर की पत्नी, बेटी और दामाद ने एक ईमेल के जरिए दी। डेविड स्केलेरोसिस नामक बीमारी से जंग लड़ रहे थे। उनका इलाज सीडर्स-सिनाई मेडिकल सेंटर में चल रहा था। डेविड लैंडर ने 73 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। 

PunjabKesari


डेविड लैंडर के परिवार ने एक बयान जारी कर कहा-'यह बहुत शांतिपूर्ण था।' 37 सालों तक एमएस के साथ एक कठिन लड़ाई की थी और उन्होंने कहा जैसा मैंने कभी नहीं देखा, और इसने मुझे जीवन की महत्वपूर्ण चीजों के बारे में सिखाया।' डेविड ने एबीसी कॉमेडी 'लावर्ने और शर्ली' में 'स्क्विगी' का किरदार निभाया था। डेविड के निधन पर माइकल मैकेनन ने श्रद्धांजलि दी है।

PunjabKesari

बता दें मैकेनन और डेविड सालों से साथ रहे हैं। दोनों ने मिलकर लोगों को खूब हंसाया है। मैकेनन और लैंडर कॉलेज के दिनों से साथ थे। दोनों जब विश्वविद्यालय में थे तभी उन्होंने 'लावर्ने और शर्ली' किरदारों का निर्माण किया था। मैकेनन और लैंडर की सांझेदारी लंबे समय तक रही।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News