एंजियोप्लास्टी के बाद ऐसी हो गई अनुराग कश्यप की हालत, बेटी आलिया ने फैंस को दिखाई झलक

5/30/2021 10:57:18 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को इसी हफ्ते की शुरूआत में दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी करनी पड़ी। हालांकि अब उनकी तबीयत में काफी सुधार है। इसी बीच डायरेक्टर की बेटी आलिया कश्यप में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिता की हेल्थ का अपडेट देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari


आलिया कश्यप ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पिता अनुराग की एंजियोप्लास्टी के बाद का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें फिल्ममेकर का काफी फनी अंदाज देखने को मिल रहा है। उनके सिर पर बाल नहीं है, यानि वो गंजे हो गए हैं।

PunjabKesari


वीडियो में वह मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने ब्लू कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है और गले में काला मास्क लटका हुआ है।  कैमरे की तरफ देखते हुए वह कहते हैं, "मैं बहुत अंधा हूं।" बैकग्राउंड में लड़की के हंसने की आवाज सुनाई देती है।

PunjabKesari


बता दें, अनुराग ने इस सप्ताह की शुरुआत में एंजियोप्लास्टी करवाई थी। उनके प्रवक्ता के मुताबिक उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई। अब उनकी तबीयत में काफी सुधार है। उन्हें कुछ दिनों तक घर में आराम करने के लिए कहा गया है।
वहीं अनुराग की बेटी आलिया की बात करें तो वह यूएस में अपनी पढ़ाई कर रही हैं। हाल ही में वह वहां से मुंबई लौटीं हैं।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News