फेमस नर्तक अस्ताद देबू का निधन, 73 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

12/10/2020 12:19:04 PM

मुंबई. साल 2020 सभी के लिए कुछ खास नही रहा है। हर आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सुनने को मिल रही है। हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। फेमस नर्तक अस्ताद देबू का आज निधन हो गया है। अस्ताद देबू ने 73 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। अस्ताद देबू के परिवार ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी। अस्ताद देबू कुछ समय से बीमार थे।

PunjabKesari
अस्ताद देबू के परिवार ने कहा-वह अपने पीछे एक विरासत छोड़ गए हैं। अपने कला के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने हजारों दोस्तों और फैंस के दिलों में जगह बनाई। परिवार, दोस्त, देश-दुनिया में शास्त्रीय और आधुनिक नृत्य बिरादरी के लिए उनका जाना बहुत दुखद है। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति दे। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।

PunjabKesari
अस्ताद देबू का जन्म 13 जुलाई  1947 को हुआ था। अस्ताद देबू ने पुरानी और आधुनिक शैली को मिलाकर नृत्य की एक नई शैली तैयार की। देबू ने गुरु प्रह्लाद दास से कथक सीखा और गुरु ई के पाणिकर से कथकली सीखा। देबू ने 70 से ज्यादा देशों में एकल, सामूहिक और युगल नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। नृत्य के क्षेत्र में योगदान देने के लिए उन्हें 1995 में 'संगीत नाटक अकादमी' पुरस्कार दिया गया था और 2007 में 'पद्मश्री' से भी सम्मानित किए गए। देबू ने डायरेक्टर मणिरत्नम, विशाल भारद्वाज की फिल्मों और फेमस चित्रकार एम एफ हुसैन की फिल्म 'मीनाक्षी : ए टेल ऑफ थ्री सिटीज' के लिए कोरियोग्राफी भी की थी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News