हाॅटशाॅट्स एप से लेकर कंपनी से इस्तीफा देने तक क्राइम ब्रांच ने शिल्पा से किए तीखे सवाल, 6 घंटे की पूछताछ में एक्ट्रेस बोलीं- ये पोर्न नहीं बल्कि...

7/24/2021 12:29:17 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. पॉर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार हुए बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा को लेकर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं। बीते शुक्रवार क्राइम ब्रांच की टीम ने राज और शिल्पा के घर पहुंची, जहां अधिकारियों ने एक्ट्रेस से तकरीबन 6 घंटे तक पूछताछ की।

 


क्राइम ब्रांच ने शिल्पा के घर में तलाशी के दौरान कुछ इलेक्ट्रोनिक चीज़ें जप्त कीं और इसके बाद एक्ट्रेस से 20 से 25 सवाल पूछे। सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच को ऐसी जानकारी मिली थी की शिल्पा को हॉटशॉट के बारे में पता है।

 


एक्ट्रेस द्वारा क्राइम ब्रांच के अधिकारियों द्वारा पूछे गए 20-25 सवालों में से ये प्रमुख सवाल थे -

1. आप वियान कंपनी से साल 2020 में क्यों निकली जबकि कंपनी में आपके अच्छे खासे शेयर्स थे?

2. क्या आपको वियान इंडस्ट्रीज़ और केनरिन कंपनी के बीच के होने वाले पैसे के लेनदेन की जानकारी है?

3. क्या आप जानती थीं कि पॉर्न वीडियो को लंदन भेजने या अपलोड करने में कई बार वियान के दफ़्तर का इस्तेमाल किया गया है?

4. क्या आपको हॉटशॉट्स ऐप के बारे में जानकारी है? और उसे कौन चलता है?

5. क्या पता है कि हॉटशॉट्स ऐप में किस तरह का वीडियो कंटेंट दिखाया जाता है? क्या कभी आप हॉटशॉट के कामकाज में शामिल हुई हैं?

इसके साथ ही पुलिस ने गिरफ़्तार आरोपियों के मोबाइल से मिले कुछ चैट्स और मैसेज भी शिल्पा को दिखाए और उनके बारे में सवाल पूछे।

 

इन सवालों के जवाब में शिल्पा शेट्टी ने कहा कि ‘हॉटशॉट्स’ ऐप पर जो भी वीडियोज़ हैं वह ‘पोर्न’ नहीं हैं बल्कि ‘ऐरोटिक’ हैं। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि  ऐसा कंटेट तो दूसरे OTT प्लेटफॉर्मस पर भी मौजूद होता है, जिसमें काफी कुछ ओबसीन होता है।


सूत्रों के अनुसार शिल्पा ने पुलिस को ये भी बताया कि जिन वीडियोज़ को पुलिस पोर्न वीडियोज़ बता रही है, उन्हें बनाने में उनका कोई हाथ नहीं है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News